दिल्ली चिड़ियाघर में बंदर का कहर: कर्मचारी पर हमला, हाथ की उंगली काटनी पड़ी
- December 17, 2025
- 0
हरि सिंह रावत रिधि दर्पण ! राजधानी दिल्ली के चिड़ियाघर में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बंदर ने वहां तैनात एक
हरि सिंह रावत रिधि दर्पण ! राजधानी दिल्ली के चिड़ियाघर में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बंदर ने वहां तैनात एक
हरि सिंह रावत रिधि दर्पण !
राजधानी दिल्ली के चिड़ियाघर में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बंदर ने वहां तैनात एक अनियमित कर्मचारी पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में कर्मचारी के दाहिने हाथ की उंगली बुरी तरह घायल हो गई, जिसे बाद में डॉक्टरों को काटकर अलग करना पड़ा।
घायल कर्मचारी को RML अस्पताल में भर्ती कराया गया
हमले में घायल कर्मचारी को तुरंत राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। बताया जा रहा है कि चिड़ियाघर के बीट नंबर-1 में मौजूद बंदर ने कर्मचारियों पर आक्रामक होकर हमला किया। घायल की पहचान 40 वर्षीय भैरो प्रताप के रूप में हुई है।
पहले भी हो चुका है हमला
सूत्रों के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब भैरो प्रताप बंदर के हमले का शिकार हुआ हो। इससे पहले भी उसी बंदर ने उस पर हमला किया था, जिसमें उसके बाएं हाथ की एक उंगली कट गई थी। लगातार दूसरी बार हुए हमले ने चिड़ियाघर की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कर्मचारी बाड़े के पास अपना काम कर रहा था, तभी बंदर अचानक उत्तेजित हो गया और उस पर झपट पड़ा। बंदर ने हाथ-पैरों पर हमला किया, जिससे कर्मचारी जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने शोर मचाकर किसी तरह बंदर को भगाया और घायल को बचाया।
गंभीर चोटें, पर खतरे से बाहर
घायल कर्मचारी का RML अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि चोटें गंभीर हैं, लेकिन जान को खतरा नहीं है। एहतियातन रेबीज के इंजेक्शन और एंटीबायोटिक्स दिए गए हैं। वहीं, कर्मचारी के परिवार ने चिड़ियाघर प्रबंधन से मुआवजे और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।