February 9, 2026
दिल्ली दिल्ली-एनसीआर हेल्थ

जीबी पंत अस्पताल को मिली आधुनिक चिकित्सा सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया अत्याधुनिक सुविधाओं का लोकार्पण

  • February 9, 2026
  • 0

रिधि दर्पण/ हरि सिंह रावत दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के प्रतिष्ठित जीबी पंत अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने

रिधि दर्पण/ हरि सिंह रावत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के प्रतिष्ठित जीबी पंत अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने नवीनतम सीटी स्कैनर, तंत्रिका संबंधी ‘कैथ लैब’ और 16 बिस्तरों वाले नवीनीकृत न्यूरो आईसीयू को जनता की सेवा में समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य दिल्लीवासियों को विश्वस्तरीय और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

सीटी स्कैनर से गंभीर बीमारियों की त्वरित पहचान संभव

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि उत्तर भारत के सबसे आधुनिक कंप्यूटरीकृत टोमोग्राफी (सीटी) स्कैनर की स्थापना से अब तंत्रिका, हृदय रोगों और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान संभव हो सकेगी। उन्होंने कहा कि यह तकनीक आपातकालीन स्थितियों में मरीजों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होगी।

कैथ लैब को बताया अस्पताल के इतिहास में बड़ी उपलब्धि

1964 में स्थापित जीबी पंत अस्पताल में शुरू की गई नई न्यूरो कैथ लैब को मुख्यमंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में एक ऐतिहासिक प्रगति बताया। इससे जटिल न्यूरोलॉजिकल प्रक्रियाओं को अब यहीं पर बेहतर ढंग से अंजाम दिया जा सकेगा।

31 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हुईं सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि सीटी स्कैनर, कैथ लैब और 16 बिस्तरों वाले नवीनीकृत न्यूरो आईसीयू को कुल 31 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में इसी स्तर की आधुनिक चिकित्सा अवसंरचना उपलब्ध हो, जिससे राजधानी को एक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार की स्पष्ट नीति

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज, घर के पास प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर और सरकारी अस्पतालों में आधुनिक मशीनों की स्थापना—ये सभी कदम एक स्वस्थ और सशक्त दिल्ली के निर्माण की दिशा में उठाए गए हैं।

इस कार्यक्रम में कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *