भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर टी20 विश्व कप फाइनल में बनाई जगह
- March 6, 2026
- 0
रिधि दर्पण/ अरुण शर्मा मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश
रिधि दर्पण/ अरुण शर्मा
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 253 रन का विशाल स्कोर बनाया, जो टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी।

भारत की ओर से संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रन बनाए। इशान किशन ने 39 और शिवम दुबे ने 43 रन का योगदान दिया, जबकि अंत में हार्दिक पंड्या (27) और तिलक वर्मा (21) ने तेज रन बनाकर टीम को 250 के पार पहुंचाया। भारतीय पारी में कुल 19 छक्के लगे।
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की ओर से बैथल ने 105 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके और इंग्लैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
