February 10, 2026
दिल्ली दिल्ली-एनसीआर

पूर्वी दिल्ली में गूंजा सांस्कृतिक चेतना का स्वर

  • February 8, 2026
  • 0

सर्व समाज विराट सम्मेलन में संतों के ओजस्वी संदेश से जागा समाज, एकता और संस्कारों का दिखा भव्य संगम पूर्वी दिल्ली / रिधि दर्पण/हरीश रावत | जी.टी.बी. एन्क्लेव

सर्व समाज विराट सम्मेलन में संतों के ओजस्वी संदेश से जागा समाज, एकता और संस्कारों का दिखा भव्य संगम

पूर्वी दिल्ली / रिधि दर्पण/हरीश रावत |

जी.टी.बी. एन्क्लेव के पॉकेट A, B, C, D एवं जनता फ्लैट परिसर में आयोजित सर्व समाज विराट सम्मेलन सांस्कृतिक जागरण, सामाजिक समरसता और एकजुटता का ऐतिहासिक उदाहरण बनकर उभरा। सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रतीक था कि समाज अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए सजग और संगठित हो रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चारण से हुआ। मंच पर संत-महात्माओं के आशीर्वचन, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और भारतीय संस्कृति पर आधारित झांकियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं।

“वेद, पुराण और शास्त्रों का संदेश आज भी विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग दिखाता है। प्रकृति, जल, वायु और वृक्षों की पूजा हिंदू संस्कृति की वैज्ञानिक सोच का प्रमाण है।”

उन्होंने समाज से सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने और नई पीढ़ी को संस्कारित करने का आह्वान किया।

श्री स्वामी राजेश्वरा आनंद जी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन और काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि

“संगठित समाज ही सशक्त समाज होता है, और सांस्कृतिक चेतना ही राष्ट्र की आत्मा है।”

पंच परिवर्तन” का सामाजिक संदेश

सम्मेलन में पंच परिवर्तन विषय पर वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवनशैली, परिवार व्यवस्था और संगठन की मजबूती पर विचार रखे।
“स्वदेशी अपनाएं – आत्मनिर्भर भारत बनाएं” का संकल्प मंच से दोहराया गया।

जनप्रतिनिधियों के सशक्त विचार

निगम पार्षद वीर सिंह पंवार ने कहा:

“संस्कृति बचेगी तो राष्ट्र बचेगा। हमें जाति, वर्ग और क्षेत्र से ऊपर उठकर समाज की एकता के लिए कार्य करना होगा।”

वरिष्ठ पत्रकार हरीश रावत ने कहा:

यह सम्मेलन केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाला सांस्कृतिक आंदोलन है। नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना हम सबकी जिम्मेदारी है।”

समाज सेवी विष्णु पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संदेश दिया:

“अनेकता में एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। भारतीय संस्कृति मानवता को जोड़ने का संदेश देती है।”

एडवोकेट अमरीश त्यागी ने कहा:

“जब समाज जागरूक होता है, तभी राष्ट्र मजबूत बनता है। ऐसे आयोजन सामाजिक जागरण की मजबूत नींव रखते हैं।”

सम्मान समारोह बना आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों तथा समाज में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

“उत्तराखंड की संस्कृति हमें सेवा, साहस और संस्कार सिखाती है। देश की सेवा करना मेरे लिए गर्व का विषय है।”

उन्होंने युवाओं से राष्ट्रसेवा और समाजसेवा में आगे आने का आह्वान किया।साथ ही उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला कुंदनी रावत को भी उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने खड़े होकर तालियों से उनका अभिनंदन किया।

कुशल मंच संचालन ने कार्यक्रम को दी गरिमा

सम्मेलन के सफल आयोजन में मंच संचालक बी. एस. वर्मा की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। उनके संतुलित, प्रभावशाली और अनुशासित संचालन ने पूरे कार्यक्रम को एक सूत्र में पिरोए रखा। उन्होंने संतों के आशीर्वचनों, वक्ताओं के विचारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच सुंदर समन्वय स्थापित किया, जिससे कार्यक्रम निरंतर प्रवाह और गरिमा के साथ आगे बढ़ता रहा।
बी. एस. वर्मा की स्पष्ट वाणी, विषय की समझ और समय प्रबंधन की दक्षता ने सम्मेलन को एक सुसंगठित और प्रभावशाली स्वरूप प्रदान किया। उपस्थित अतिथियों और जनसमूह ने भी उनके संचालन कौशल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

दीपक सागर, शैंकी खुराना ने युवाओं को संस्कृति और राष्ट्र के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

सफल आयोजन में समाजसेवियों का योगदान

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में पंडित रामकुमार शर्मा, पंडित राम सजीवन शुक्ला, राजनाथ तिवारी, रामकुमार राणा, बी.एस. वर्मा (मंच संचालन),वरिष्ठ पत्रकार हरीश रावत, विष्णु पंडित, सुनील शर्मा, राहुल श्रीवास्तव,रवि शंकर, नवीन शर्मा,केदार सिंह चौहान बी.एस. गुस्साई, सुरेश यादव, चंद्ररेश यादव, ठाकुर राम सिंह, कमलेश शर्मा अशोक सिंह, अभय पांडेय सहित अनेक समाजसेवियों की सराहनीय भूमिका रही।

कार्यक्रम में निगम पार्षद वीर सिंह पंवार, चौधरी अजीत सिंह, विधायक वीर सिंह धींगान, भगत राम जोशी, महेंद्र शर्मा, पर्वतीय नवयुग आदर्श समिति के महामंत्री दीवान सिंह खाती, इंद्रजीत सिंह रावत, एडवोकेट अमरीश त्यागी, वीरेंद्र चौहान, दीपक गुप्ता, ठाकुर डॉ. राजीव,इंद्रजीत पांडे ,सरदार जसपाल सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अरुण शर्मा, अंकित अरोड़ा, दिनेश अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *