February 9, 2026
दिल्ली दिल्ली-एनसीआर हेल्थ

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में ‘स्वस्थ दिल्ली’ की नई इबारत !

  • January 24, 2026
  • 0

नेताजी की जयंती पर रक्तांजलि, समय पर सस्ता इलाज सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता @नई दिल्ली हरि सिंह रावत रिधि दर्पण ! दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सशक्त

नेताजी की जयंती पर रक्तांजलि, समय पर सस्ता इलाज सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

@नई दिल्ली हरि सिंह रावत रिधि दर्पण !

दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को जनसेवा के सशक्त माध्यम के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर ऐतिहासिक कदम उठा रही है। सरकार की स्पष्ट प्राथमिकता है कि दिल्ली का हर नागरिक समय पर, सस्ता और बेहतर इलाज पाए, और इसी लक्ष्य को केंद्र में रखकर राजधानी को एक आधुनिक मेडिकल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि स्वास्थ्य केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि नागरिक का अधिकार है। इसी सोच के तहत दिल्ली में नए अस्पतालों का निर्माण, मौजूदा अस्पतालों का आधुनिकीकरण, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता और जनहितैषी स्वास्थ्य योजनाओं का विस्तार किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि इलाज के लिए किसी भी दिल्लीवासी को बाहर न जाना पड़े।


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने रक्तदाताओं को बताया ‘जीवनदूत’
इसी क्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य रक्तदान शिविर में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने सहभागिता कर कार्यक्रम को राष्ट्रीय महत्व प्रदान किया। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और यह नेताजी के त्याग व राष्ट्रसेवा के विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि है।
डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विज़न—“स्वस्थ दिल्ली, सुंदर दिल्ली, विकसित दिल्ली और सशक्त भारत” आज धरातल पर साकार हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार प्रतिदिन जनहित में ऐसे फैसले ले रही है, जो आने वाले वर्षों में दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को देश में एक आदर्श मॉडल बनाएंगे।


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रक्तदान शिविर जैसे आयोजन न केवल जरूरतमंदों की जान बचाते हैं, बल्कि समाज में सेवा, संवेदना और राष्ट्रभक्ति की भावना को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी ने यह साबित किया कि दिल्ली जनसेवा के लिए हमेशा आगे खड़ी है।
सेवा, संवेदना और सुशासन का संगम


नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित यह रक्तदान शिविर और दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य नीति—दोनों मिलकर यह संदेश देते हैं कि रेखा गुप्ता सरकार केवल योजनाएं नहीं बना रही, बल्कि उन्हें ज़मीन पर उतारकर जनआंदोलन का रूप दे रही है।
दिल्ली आज उस दिशा में आगे बढ़ रही है, जहां बेहतर इलाज, मानवीय संवेदना और मजबूत प्रशासन एक साथ दिखाई देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *