February 9, 2026
क्राइम ख़बरें दिल्ली दिल्ली-एनसीआर

48 घंटे में मोबाइल लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

  • January 23, 2026
  • 0

रिधि दर्पण/ हरि सिंह रावत दिल्ली के थाना सराय रोहिल्ला पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए चाकू की नोक पर मोबाइल लूट की वारदात को महज़ 48 घंटे

रिधि दर्पण/ हरि सिंह रावत

दिल्ली के थाना सराय रोहिल्ला पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए चाकू की नोक पर मोबाइल लूट की वारदात को महज़ 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों — कैफ उर्फ मोटा और सुहैल उर्फ कलाम — को गिरफ्तार किया है।

उत्तरी जिला के डीसीपी राजा बॉठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास राणा और एसआई विपिन शोकीन (चौकी इंचार्ज इंद्रलोक) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। शिकायत मिलने के बाद टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने देर शाम जखीरा, दया बस्ती और मोती नगर इलाके में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को उस समय दबोच लिया, जब वे किसी नए शिकार की तलाश में घूम रहे थे। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे चाकू दिखाकर राह चलते लोगों को डराकर मोबाइल फोन लूटते थे। उन्होंने 15 जनवरी की सुबह रेलवे लाइन झुग्गी, अमर पार्क के पास एक व्यक्ति से मोबाइल लूटने की वारदात को भी स्वीकार किया। आरोपी लूटे गए मोबाइल फोन को शाहजादा बाग, दया बस्ती और मोती नगर के फैक्ट्री इलाकों में काम करने वाले मजदूरों को कम कीमत पर बेच दिया करते थे।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे और कितनी वारदातों में शामिल रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *