March 2, 2026
दिल्ली दिल्ली-एनसीआर

CBSE ने बदली बोर्ड परीक्षाओं की तारीख3 मार्च की कक्षा 10वीं–12वीं की परीक्षाएं स्थगित, नई तिथियां घोषित

  • December 31, 2025
  • 0

@नई दिल्ली अरुण शर्मा रिधि दर्पण ! केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा समय-सारिणी में आंशिक बदलाव करते हुए 3 मार्च को प्रस्तावित

@नई दिल्ली अरुण शर्मा रिधि दर्पण !

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा समय-सारिणी में आंशिक बदलाव करते हुए 3 मार्च को प्रस्तावित कक्षा 10वीं और 12वीं की कुछ परीक्षाओं को प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल 3 मार्च की परीक्षाएं प्रभावित होंगी, शेष सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।
CBSE की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं की जिन परीक्षाओं की तिथि पहले 3 मार्च तय थी, वे अब 11 मार्च को आयोजित की जाएंगी। वहीं कक्षा 12वीं की 3 मार्च को होने वाली परीक्षा को आगे बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दिया गया है।
बोर्ड ने बताया कि कक्षा 10वीं में तिब्बती, जर्मन, नेशनल कैडेट कोर (NCC), भोटिया, लिम्बू, लेपचा और कर्नाटिक संगीत (वोकल) विषयों की परीक्षाएं पुनर्निर्धारित की गई हैं। वहीं कक्षा 12वीं में केवल लीगल स्टडीज विषय की परीक्षा की तिथि बदली गई है।


CBSE ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित परीक्षा तिथियों की जानकारी विद्यार्थियों और अभिभावकों तक तुरंत पहुंचाई जाए, ताकि किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति न बने। बोर्ड ने छात्रों से आधिकारिक नोटिस देखकर पूरी जानकारी सुनिश्चित करने की भी अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *