January 15, 2026
डिफेंस दिल्ली दिल्ली-एनसीआर

चाबहार बंदरगाह पर भारतीय तटरक्षक जहाज सार्थक की ऐतिहासिक दस्तक

  • December 17, 2025
  • 0

नई दिल्ली, हरि सिंह रावत रिधि दर्पण। भारतीय तटरक्षक (ICG) के ऑफशोर पेट्रोल वैसल सार्थक ने 16 दिसंबर 2025 को ईरान के रणनीतिक चाबहार बंदरगाह पर प्रथम बार प्रवेश

चाबहार बंदरगाह पर भारतीय तटरक्षक जहाज सार्थक की ऐतिहासिक दस्तक

नई दिल्ली, हरि सिंह रावत रिधि दर्पण। 
भारतीय तटरक्षक (ICG) के ऑफशोर पेट्रोल वैसल सार्थक ने 16 दिसंबर 2025 को ईरान के रणनीतिक चाबहार बंदरगाह पर प्रथम बार प्रवेश किया। खाड़ी देशों के लिए जारी विदेश तैनाती के तहत यह जहाज 19 दिसंबर 2025 तक चाबहार में रूकेगा।

चाबहार, जो ओमान की खाड़ी के उत्तरी तट पर स्थित एक गहरे पानी का बंदरगाह है, भारत को ईरान तथा भू-आबद्ध अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक सीधा समुद्री मार्ग प्रदान करता है। यह मार्ग भारत को पाकिस्तान होकर गुजरने वाले व्यापारिक मार्गों का विकल्प देता है और अंतरराष्ट्रीय उत्तर–दक्षिण परिवहन गलियारे (INSTC) की अवधारणा को भी मजबूत बनाता है।

यह ऐतिहासिक यात्रा पहली बार किसी भारतीय तटरक्षक जहाज द्वारा चाबहार बंदरगाह पर आगमन का प्रतीक है, जो भारत की बढ़ती समुद्री सहभागिता को दर्शाती है। यह भारत की आर्थिक पहुंच एवं आपूर्ति मार्गों की सुरक्षा को सुदृढ़ करेगी और क्षेत्र में भारत के SAGAR एवं MAHASAGAR विज़न को आगे बढ़ाएगी।

बंदरगाह प्रवास के दौरान जहाज सार्थक ईरानी नौसेना तथा अन्य समुद्री एजेंसियों के साथ विभिन्न पेशेवर एवं सामुदायिक कार्यक्रमों में भाग लेगा। इनमें शिष्टाचार भेंटें, विभिन्न परिचर्चाएं एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने हेतु प्रशिक्षण शामिल हैं।

प्रमुख गतिविधियों में समुद्री खोज एवं बचाव (SAR), समुद्री कानून प्रवर्तन (MLE), तथा समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया (MPR) पर संयुक्त प्रशिक्षण शामिल हैं। बंदरगाह पर तेल एवं खतरनाक रसायन (HNS) रिसाव से निपटने की संयुक्त क्षमता प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही MRCC–to–MRCC समन्वय अभ्यास, टेबल टॉप अभ्यास तथा VBSS (विजिट, बोर्ड, सर्च एंड सीज़र) ड्रिल भी आयोजित किए जाएंगे।

साथ ही, एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता के साथ खेल प्रतियोगिताएं एवं समुद्र तट स्वच्छता जागरूकता हेतु वॉकथॉन आयोजित होगा, जो पुणीत सागर अभियान से प्रेरित है।

इससे पूर्व जहाज सार्थक ने कुवैत का दौरा किया था और वहां कुवैत कोस्ट गार्ड के साथ सफल सहभागिता की थी।

चाबहार बंदरगाह की यह यात्रा भारत के समुद्री सहयोग को मजबूत करने, नियम-आधारित समुद्री व्यवस्था को बढ़ावा देने और हिंद महासागर क्षेत्र व खाड़ी में शांति, स्थिरता और सतत विकास में योगदान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *