January 15, 2026
क्राइम ख़बरें दिल्ली दिल्ली-एनसीआर

अमेरिका से भारत लाया जा रहा लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल, जांच एजेंसियों के लिए बड़ी कामयाबी

  • November 19, 2025
  • 0

रिधि दर्पण टीम डिजिटल ! गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत डिपोर्ट किया जा रहा है। अनमोल पर कई गंभीर आपराधिक मामलों

रिधि दर्पण टीम डिजिटल !

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत डिपोर्ट किया जा रहा है। अनमोल पर कई गंभीर आपराधिक मामलों के आरोप हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने उसकी देश से निष्कासन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। फरवरी 2025 में कैलिफोर्निया में गिरफ्तार हुआ अनमोल 19 नवंबर 2025 की सुबह 10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। एनआईए ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुख्य भूमिका

12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी। जांच में सामने आया कि अनमोल अमेरिका में बैठकर पूरी साजिश रच रहा था। उसने शूटर गुरमैल सिंह और धर्मेंद्र कश्यप से स्नैपचैट पर बातचीत की और हत्या के बाद भेजे गए वीडियो और फोटो देखकर कन्फर्म भी किया।
मुंबई पुलिस ने फरवरी 2025 में अनमोल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। बाद में अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने जीशान सिद्दीकी को ईमेल भेजकर अनमोल के डिपोर्ट होने की जानकारी दी।

सलमान खान फायरिंग और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस से भी कनेक्शन

अनमोल बिश्नोई पर केवल बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का आरोप ही नहीं है।

  • अप्रैल 2024 में सलमान खान के बांद्रा स्थित घर पर फायरिंग की साजिश का मास्टरमाइंड भी वही था।
  • सिद्धू मूसेवाला की 2022 हत्या में भी उसका नाम सामने आया था।
  • उसने पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को धमकी भी दी थी।
  • देशभर में वसूली और हत्या के कई मामलों में उसकी भूमिका रही।
    लॉरेंस बिश्नोई के जेल में होने के बाद अनमोल ही गैंग को ऑपरेट कर रहा था।

भारत आने के बाद क्या होगा?

अनमोल फरवरी 2025 से अमेरिका की हिरासत में था। भारत सरकार ने प्रत्यर्पण संधि के तहत उसकी वापसी की प्रक्रिया शुरू की। मुंबई क्राइम ब्रांच और एनआईए ने उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत पेश किए, जिसके बाद उसे डिपोर्ट किया गया।
दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही सुरक्षा एजेंसियां उसे तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू करेंगी। इसके बाद उसे सुप्रीम कोर्ट या स्पेशल कोर्ट में पेश किया जा सकता है।
केंद्र सरकार यह निर्धारित करेगी कि अनमोल को पहली कस्टडी किस एजेंसी को दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *