March 2, 2026
क्राइम ख़बरें दिल्ली दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली के उस्मानपुर में पुलिस एनकाउंटर: एक बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार, ऑपरेशन बुलेटप्रूफ में 27 दिन में 10 एनकाउंटर

  • October 29, 2025
  • 0

उत्तर-पूर्वी हरीश रावत रिधि दर्पण ! दिल्ली के उस्मानपुर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। आज सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक अपराधी

उत्तर-पूर्वी हरीश रावत रिधि दर्पण !

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। आज सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसका पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, उस्मानपुर इलाके में जीरो पुस्ते के पास पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार एक युवक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं और बदमाश को काबू कर लिया।


पुलिस का कहना है कि आरोपी इलाके में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उसके पास से बरामद बाइक की भी जांच की जा रही है कि वह चोरी की है या नहीं। आरोपी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके जरिए अन्य वांछित अपराधियों की तलाश की जा रही है।
बता दें कि दिल्ली पुलिस इन दिनों “ऑपरेशन बुलेटप्रूफ” चला रही है, जिसके तहत बीते 27 दिनों में 10 एनकाउंटर किए जा चुके हैं और 5 कुख्यात गैंगस्टर ढेर हो चुके हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *