March 2, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला: कल्याण सिंह के नाम पर बनेगा नया जिला, प्रशासनिक व्यवस्था होगी और मजबूत

  • October 28, 2025
  • 0

लखनऊ इंदु रावत रिधि दर्पण । उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार अब एक और बड़ा प्रशासनिक सुधार करने जा रही है। सरकार ने प्रदेश में

लखनऊ इंदु रावत रिधि दर्पण ।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार अब एक और बड़ा प्रशासनिक सुधार करने जा रही है। सरकार ने प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के नाम पर नया जिला ‘कल्याण सिंह नगर’ बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं।

राज्य परिषद ने इस संबंध में अलीगढ़ और बुलंदशहर के जिलाधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। प्रस्ताव के अनुसार, अलीगढ़ जिले की अतरौली और गंगीरी तथा बुलंदशहर की डिबाई तहसील को मिलाकर नया जिला बनाया जा सकता है।

योगी सरकार के कार्यकाल में प्रशासनिक दक्षता और सुशासन को लेकर कई अहम फैसले लिए गए हैं। नए जिले के गठन से क्षेत्र के लोगों को विकास योजनाओं का लाभ तेजी से मिलेगा और कानूनी व राजस्व संबंधी मामलों के निपटारे में भी फुर्ती आएगी।

इस प्रस्ताव को पूर्व सांसद राजवीर सिंह (राजू भैया) ने आगे बढ़ाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा कि “स्व. कल्याण सिंह जी का नाम प्रदेश की राजनीतिक और सामाजिक चेतना का प्रतीक है। उनके नाम पर जिला बनाना जनता के सम्मान की बात होगी।”

सूत्रों के मुताबिक, सरकार इस निर्णय को जल्द अंतिम रूप दे सकती है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की जनता को कल्याण सिंह नगर के रूप में एक बड़ा तोहफा मिल सकता है।

योगी सरकार का यह कदम न केवल विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि प्रशासनिक कामकाज में गति लाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *