March 2, 2026
दिल्ली दिल्ली-एनसीआर मनोरंजन

ट्रेड फेयर 2025 की सुरक्षा का जिम्मा डीसीपी आनंद मिश्रा को, बढ़ाई जाएगी पुलिस फोर्स

  • October 28, 2025
  • 0

भारत मंडपम में 14 से 27 नवंबर तक चलेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, दिल्ली पुलिस ने की सख्त तैयारियां नई दिल्ली अरुण शर्मा रिधि दर्पण ! दिल्ली पुलिस ने

भारत मंडपम में 14 से 27 नवंबर तक चलेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, दिल्ली पुलिस ने की सख्त तैयारियां

नई दिल्ली अरुण शर्मा रिधि दर्पण !


दिल्ली पुलिस ने इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) 2025 के लिए सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इस वर्ष मेले की सुरक्षा की जिम्मेदारी नई दिल्ली जिले के एडिशनल डीसीपी आनंद कुमार मिश्रा को सौंपी गई है।

मेले में देश-विदेश से लाखों की संख्या में आने वाले व्यापारियों, आगंतुकों और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने फोर्स की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन, वीआईपी मूवमेंट और आपात स्थितियों से निपटने के लिए विशेष टीमें बनाई जा रही हैं।

अधिकारियों के मुताबिक़, ऑर्डर और मंदिर मार्ग थानों के एसएचओ और एसीपी को भी खास जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस दौरान ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, सर्विलांस कैमरों की निगरानी और सादे कपड़ों में तैनात कर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा होंगे।

ट्रेड फेयर का आयोजन 14 नवंबर से 27 नवंबर तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान में किया जाएगा, जहां हर वर्ष की तरह इस बार भी देश के सभी राज्यों और कई विदेशी कंपनियों के स्टॉल लगेंगे।

तेज-तर्रार अफसर हैं डीसीपी आनंद मिश्रा

डीसीपी आनंद कुमार मिश्रा को दिल्ली पुलिस के तेज-तर्रार और निपुण अफसरों में गिना जाता है। उन्होंने इससे पहले साउथ ईस्ट, कल्याणपुरी और नंद नगरी जैसे अहम डिवीज़नों में ज़िम्मेदारी निभाई है। कोविड काल के दौरान उन्होंने प्रभावी प्रबंधन और तत्पर कार्रवाई के लिए सराहना हासिल की थी।

ट्रेड फेयर 2025 — मुख्य बातें

तारीखें: 14 नवंबर से 27 नवंबर तक

स्थान: भारत मंडपम, प्रगति मैदान,

सुरक्षा: अतिरिक्त पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी और ट्रैफिक कंट्रोल प्लान

प्रवेश द्वार: मथुरा रोड, आईटीओ और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास से प्रमुख एंट्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *