March 7, 2026
दिल्ली दिल्ली-एनसीआर

होली मिलन में झलकी उत्तराखंडी संस्कृति, सांसद अनिल बलूनी के आवास पर गूंजे लोकगीत

  • March 6, 2026
  • 0

@नई दिल्ली रिधि दर्पण/ रोहित नेगी नई दिल्ली। सांसदअनिल बलूनी के दिल्ली स्थित आवास पर पारंपरिक उत्तराखंडी अंदाज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में

@नई दिल्ली रिधि दर्पण/ रोहित नेगी

नई दिल्ली। सांसदअनिल बलूनी के दिल्ली स्थित आवास पर पारंपरिक उत्तराखंडी अंदाज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक होली गीतों और आपसी भाईचारे का सुंदर वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर कुमाऊँनी-गढ़वाली प्रसिद्ध लोकगीत “पिचकारी तरा ररा कैन मारि सरा ररा तन मन रिझैगे रिझैगे ह होली ऐगे, आजा हे भानुमती पावा बाजरा” ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। गीतों की धुन पर सांसद अनिल बलूनी सहित उपस्थित लोग जमकर थिरके। कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी अतिथियों का अबीर-गुलाल लगाकर स्वागत किया तथा पारंपरिक अंदाज में स्वादिष्ट जलपान कराया।

समारोह के दौरान उत्तराखंड की होली परंपरा पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि उत्तराखंड की होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि लोकसंस्कृति और भक्ति का अद्भुत संगम है। यहां बैठकी होली और खड़ी होली की परंपरा विशेष रूप से प्रचलित है। बैठकी होली में शास्त्रीय रागों पर आधारित भक्ति और श्रृंगार रस के गीत गाए जाते हैं, जबकि खड़ी होली में ढोल-दमाऊ की थाप पर पारंपरिक वेशभूषा में सामूहिक नृत्य किया जाता है।

इस दौरान पर्वतीय नवयुग आदर्श समिति के अध्यक्ष हरीश रावत महामंत्री दीवान सिंह खाती ने सांसद अनिल बलूनी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता B. C. Khanduri के बाद यदि किसी सांसद ने उत्तराखंड और समाज के लिए सक्रियता से काम किया है तो वे अनिल बलूनी हैं। उन्होंने कहा कि बलूनी जी हमेशा उत्तराखंड समाज और प्रवासी उत्तराखंडियों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।

कार्यक्रम में अर्जुन सिंह राणा सहित उत्तराखंड समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के माध्यम से उत्तराखंड की लोकपरंपराओं, सांस्कृतिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *