March 2, 2026
दिल्ली दिल्ली-एनसीआर

संदीप ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संगठन ने जताया भरोसाराष्ट्रीय हिंदू जन कल्याण संघ ने संदीप ठाकुर को सौंपी अहम भूमिका

  • December 30, 2025
  • 0

नई दिल्ली रिधि दर्पण अरुण शर्मा राष्ट्रीय हिंदू जन कल्याण संघ ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए संदीप ठाकुर (अधिवक्ता) को

नई दिल्ली रिधि दर्पण अरुण शर्मा

राष्ट्रीय हिंदू जन कल्याण संघ ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए संदीप ठाकुर (अधिवक्ता) को दिल्ली प्रदेश प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से यह फैसला लेते हुए संदीप ठाकुर के सामाजिक योगदान, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर भरोसा जताया है।
संदीप ठाकुर न केवल एक सक्रिय अधिवक्ता हैं, बल्कि वे समाजसेवी के रूप में भी व्यापक पहचान रखते हैं। वे लंबे समय से समाज के विभिन्न संगठनों से जुड़कर जरूरतमंद लोगों की सहायता, सामाजिक जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।


संगठन द्वारा जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि संदीप ठाकुर ने अब तक सर्वसमाज के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य किए हैं और उनकी कार्यशैली संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपीनेट गई है।
राष्ट्रीय हिंदू जन कल्याण संघ के संस्थापक अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार ने संदीप ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को उनसे दिल्ली प्रदेश में संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा देने की उम्मीद है। उन्होंने विश्वास जताया कि संदीप ठाकुर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
नियुक्ति के बाद संदीप ठाकुर ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मिली जिम्मेदारी को सेवा का अवसर मानते हैं और समाज के हर वर्ग तक संगठन की सोच और कार्यों को पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।
संगठन के इस निर्णय को सामाजिक और संगठनात्मक स्तर पर एक मजबूत नेतृत्व की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *