संगम विहार में मामूली विवाद बना हत्या की वजह, चाचा ने भतीजे को चाकू से मार डाला
- December 6, 2025
- 0
रिधि दर्पण डिजिटल डेस्क! दिल्ली के संगम विहार इलाके में शुक्रवार को घर के बाहर सफाई को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या
रिधि दर्पण डिजिटल डेस्क! दिल्ली के संगम विहार इलाके में शुक्रवार को घर के बाहर सफाई को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या
रिधि दर्पण डिजिटल डेस्क!
दिल्ली के संगम विहार इलाके में शुक्रवार को घर के बाहर सफाई को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहम्मद इरशाद (27) के रूप में हुई है, जो दिल्ली विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, झगड़े के दौरान इरशाद के चाचा मुबारक, उसकी पत्नी रिहाना खातून, बेटा इश्तियाक और एक नाबालिग ने मिलकर उस पर हमला किया। आरोपियों ने इरशाद पर कई बार चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इरशाद की बहन की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर रिहाना खातून और नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी मुबारक और उसका बेटा फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।