February 14, 2026
दिल्ली दिल्ली-एनसीआर

विजय चौक पर जोरदार टक्कर: सांसद और सेना अधिकारी की गाड़ियां भिड़ीं, इनोवा पलटी

  • February 14, 2026
  • 0

रिधि दर्पण राजधानी के अति-सुरक्षित माने जाने वाले विजय चौक इलाके में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे से अचानक अफरा-तफरी मच गई। कर्तव्य पथ के समीप दो गाड़ियों

रिधि दर्पण

राजधानी के अति-सुरक्षित माने जाने वाले विजय चौक इलाके में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे से अचानक अफरा-तफरी मच गई। कर्तव्य पथ के समीप दो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर इतनी तेज थी कि एक सफेद इनोवा कार सड़क के बीचों-बीच पलट गई।

पुलिस के अनुसार, शाम करीब 6 बजकर 12 मिनट पर कर्तव्य पथ थाने को दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर इनोवा कार पलटी हुई मिली, जबकि दूसरी गाड़ी सड़क किनारे गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे में शामिल एक वाहन एक सांसद का था, जबकि दूसरी गाड़ी सेना के एक अधिकारी की बताई जा रही है। दुर्घटना के समय दोनों वाहनों में ड्राइवर समेत कुल दो लोग सवार थे। दोनों को हल्की चोटें आईं और एहतियातन अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है, इसलिए फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। मामले की जांच जारी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इस घटना का करीब 36 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पलटी हुई कार, मौके पर जुटी भीड़ और प्रभावित यातायात साफ देखा जा सकता है। हादसे के चलते कुछ समय के लिए विजय चौक और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक धीमा रहा, लेकिन पुलिस ने शीघ्र ही हालात को नियंत्रित कर यातायात सामान्य कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *