March 2, 2026
क्राइम ख़बरें

रील की दीवानगी बनी मौत का सबब — नंद नगरी में युवक पर हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

  • October 24, 2025
  • 0

पूर्वी दिल्ली अरुण शर्मा रिधि दर्पण ! सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने की चाह एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में नए

सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने की चाह एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में नए फ्लाईओवर पर रील बनाने को लेकर हुए विवाद में 22 वर्षीय युवक संटलाल उर्फ सनी की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात सनी अपने दोस्तों के साथ मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई, जो झगड़े में बदल गई। आरोप है कि हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
गंभीर हालत में सनी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

परिवार के मुताबिक, सनी सोशल मीडिया पर एक्टिव था और अक्सर रील बनाता था। वह सुंदर नगरी इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था। पुलिस ने बताया कि मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में रील बनाने को लेकर हुए विवाद को ही झगड़े की वजह माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि लाइक और फॉलोअर्स की दौड़ अब युवाओं के जीवन पर भारी पड़ने लगा सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने की चाह ने ली

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रील बनाने का ट्रेंड युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है।

कई बार खतरनाक लोकेशन पर वीडियो शूट करते हुए हादसे हो चुके हैं।

दिल्ली, मुंबई, जयपुर समेत कई शहरों में ऐसे मामलों में अब तक दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि रील बनाना गलत नहीं, परंतु सुरक्षा और संयम के बिना किया गया जोखिम भरा शूट खतरनाक हो सकता है।

स्कूलों और परिवारों को युवाओं को इस दिशा में जागरूक करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *