February 14, 2026
दिल्ली दिल्ली-एनसीआर मनोरंजन

यादव जी की लव स्टोरी “का रोमांटिक सांग लॉन्चऐसी लव स्टोरी जो हर किसी का मन मोह लेगी

  • February 14, 2026
  • 0

नई दिल्ली रिधि दर्पण/ हरि सिंह रावतबॉलीवुड में ऐसा माना जाता है कि अगर आपकी फिल्म के टाइटल में लव स्टोरी जुड़ गया तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म

नई दिल्ली रिधि दर्पण/ हरि सिंह रावत
बॉलीवुड में ऐसा माना जाता है कि अगर आपकी फिल्म के टाइटल में लव स्टोरी जुड़ गया तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को शानदार ओपनिंग के साथ अच्छी कलेक्शन होना तय है , बरसो पहले राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव और विजयंता पंडित दोनों न्यूकमर की लव स्टोरी बिना किसी शोरशराबे के रिलीज हुई और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।
फरवरी के आखिरी हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर ऐसा ही कुछ नजारा होगा , 27 फरवरी को ठाकुराणी प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माता संदीप तोमर की नई स्टार कास्ट के साथ बनी फिल्म अपनी ‘यादव जी की लव स्टोरी’ रिलीज होगी।
पिछले दिनों नई दिल्ली के कांस्टीट्यूटशन क्लब में इस फिल्म के प्रमुख कलाकारों और फिल्म के निर्माता संदीप तंवर, सहनिर्माता रजत तनवार निर्देशक अंकित भड़ाना और फिल्म की लीड एक्ट्रेस प्रगति तिवारी मीडिया से रूबरू हुए और इस मौके पर फिल्म की रोमांटिक गीत थोड़ी थोड़ी सी को धमाकेदार स्टाइल में लॉन्च करते हुए मीडिया के सभी सवालों के जवाब बिना तोड़मरोड़ के दिए।


फिल्म के निर्देशक अंकित भड़ाना ने कहा यह फिल्म भावनाओं से लिपटी एक ऐसी लव स्टोरी है जो शायद पहली बार सिनेमा के रुपहले पर्दे पर दिखाई देगी , अंकित कहते है फिल्म की शूटिंग स्टार्ट टू फिनिश रिकॉर्ड ढाई महीने में अगर पूरी हो पाई तो इसका क्रेडिट फिल्म के लीड स्टार्स के साथ साथ फिल्म की पूरी यूनिट के सदस्यों को जाता है जिन्होंने सुबह से देर रात तक शूटिंग के दौरान मेरा साथ दिया। फिल्म की कहानी को निर्देशक अंकित अभी सीक्रेट ही रखना चाहते है लेकिन उनका दावा है कि इस साफ सुथरी लव स्टोरी में हमने अपने उद्देश्यो और कहानी की संवेदनशील का पूरा ध्यान रखा हैं।


इस मौके पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस प्रगति तिवारी सभी ज्यादा खुश नजर आई और एनर्जी से भरी प्रगति ने करीब चालीस मिनट से ज्यादा समय तक पत्रकारों के सवालों के जवाब अपने चुलबले अंदाज में मुस्कराते हुए दिए। मेरे एक सवाल के जवाब में प्रगति ने बताया इस फिल्म से मेरा ड्रीम साकार हो रहा है, मैं ग्लैमर की दुनिया में बिग स्क्रीन से एंट्री करना चाहती थी जो यादव जी की लव स्टोरी के साथ साकार हो गया है, प्रगति कहती है मै फिल्म के मेकर्स के साथ साथ फिल्म के निर्देशक अंकित भड़ाना जी की शुक्रगुजार हूँ जिन्होंने इस मुश्किल सफर में मेरा साथ दिया अंकित जी ने मुझे एक्टिंग की बारीकियां सिखाई तो संदीप, रजत जी ने मेरा हर कदम पर उत्साह बढ़ाया, प्रगति कहती है फिल्म की शूटिंग दिल्ली एनसीआर की अलग अलग रीयल लोकेशन पर की गई। फिल्म का टाइटल बेशक नायक प्रधान है लेकिन प्रगति के अनुसार फिल्म में उनका किरदार बेहद दमदार है और उन्हें अच्छी फुटेज मिली है, सवालों जवाबों के इस दौर में प्रगति ने अपनी मधुर सुरीली आवाज में फिल्म के गाने थोड़ी थोड़ी सी को मीडिया कर्मियों के अनुरोध पर कई बार गाकर सुनाया। इस फिल्म का संगीत विष्णु नारायण ने दिया है और फिल्म के गाने प्रगति और रोहित सरधाना ने लिखे है। फिल्म के निर्माता संदीप तंवर ने बताया 27 फरवरी को यह फिल्म ऑल ओवर इंडिया में रिलीज़ होगी उन्होंने दर्शको से अनुरोध किया कि वह अपने परिवार यार दोस्तों के साथ यादव जी से मिलने सिनेमाघर जाये और उनकी सिंपल हँसती हंसाती एक्शन और मधुर संगीत से भरी उनकी लव स्टोरी को देखे यह फिल्म सभी की कसौटी पर खरी उतरेगी। इस
फिल्म में प्रगति, विशाल मोहन, अंकित भड़ाना, सुविंदर विक्की, मानसी,दीपक कपूर आदि कई कलाकार नजर आयेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *