March 2, 2026
दिल्ली दिल्ली-एनसीआर

भोपाल में शर्मनाक चोरी का खुलासा: महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराने वाला युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल

  • January 3, 2026
  • 0

@नई दिल्ली हरि सिंह रावत रिधि दर्पण ! मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया

@नई दिल्ली हरि सिंह रावत रिधि दर्पण !

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है। अमरनाथ कॉलोनी में रहने वाले एक युवक द्वारा रात के समय घरों की बालकनी से महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करने की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 12:30 बजे एक डेरी संचालक ने अपने घर की बालकनी में संदिग्ध हलचल देखी। जब उन्होंने बाहर निकलकर आवाज लगाई तो एक युवक महिलाओं के अंडरगारमेंट्स लेकर भागता हुआ नजर आया। भागते समय आरोपी का श्रमिक कार्ड मौके पर गिर गया, जिससे उसकी पहचान हो सकी।

पीड़ित परिवार ने यह कार्ड पुलिस को सौंप दिया। कार्ड पर लिखे नाम और पते के आधार पर पुलिस ने आरोपी दीपेश के घर दबिश दी। वहां आरोपी चोरी किए गए महिलाओं के अंडरगारमेंट्स पहनकर सोता मिला, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी मंदाकिनी कॉलोनी में इसी तरह की चोरी कर चुका है। आशंका है कि वह लंबे समय से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। फिलहाल पुलिस यह जानने में जुटी है कि आरोपी इस तरह की हरकतें क्यों करता था और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *