March 2, 2026
क्राइम ख़बरें दिल्ली-एनसीआर

फास्ट एंड फ्यूरियस स्टाइल में पुलिस की कार्रवाई — अवैध शराब से भरी एंबुलेंस पकड़ी, एक गिरफ्तार

  • October 25, 2025
  • 0

नई दिल्ली, (रिधि दर्पण संवादाता !):द्वारका जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर एक अंतरराज्यीय अवैध शराब सप्लायर को धर दबोचा। आरोपी की

नई दिल्ली, (रिधि दर्पण संवादाता !):
द्वारका जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर एक अंतरराज्यीय अवैध शराब सप्लायर को धर दबोचा। आरोपी की पहचान ऋतिक (21 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश, निवासी हसनगढ़, रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1400 क्वार्टर, 70 बोतल रॉयल स्टैग और 14 बोतल रॉयल ग्रीन अवैध शराब बरामद की है। आरोपी यह शराब एक मारुति ईको कार (एम्बुलेंस के रूप में तैयार की गई) से दिल्ली ला रहा था।

जानकारी के अनुसार, आरोपी हरियाणा से सस्ती अवैध शराब खरीदकर दिल्ली में महंगे दामों पर सप्लाई करता था। स्पेशल स्टाफ को गुप्त सूचना मिलने पर द्वारका एक्सप्रेसवे के पास ट्रैप लगाया गया। आरोपी को रोकने पर उसने पुलिस से बचने की कोशिश की, लेकिन हेड कांस्टेबल विजेंद्र कुमार और कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने साहस और सूझबूझ से उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR नं. 310/2025, धारा 33/38/58(d) दिल्ली आबकारी अधिनियम व 345(3) BNS थाना नजफगढ़ में मामला दर्ज कर वाहन व शराब जब्त कर ली है।

यह कार्रवाई इंस्पेक्टर विश्वेंद्र के नेतृत्व में एसआई विनोद कुमार, एचसी विजेंद्र कुमार, एचसी जगदीश चंद, एचसी अजय, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल जय भगवान की टीम ने एसीपी ऑपरेशन राम अवतार के सुपरविजन में की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *