March 7, 2026
दिल्ली दिल्ली-एनसीआर हेल्थ

दुर्लभ बीमारियों पर जागरूकता की पहल: एसडीएन अस्पताल में ‘केयर फॉर रेयर’ सेंसिटाइजेशन वर्कशॉप

  • March 7, 2026
  • 0

देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञों ने जेनेटिक स्क्रीनिंग और आधुनिक थेरेपी पर साझा किए विचार पूर्वी दिल्ली/अरुण शर्मा दुर्लभ बीमारियों (रेयर डिजीज) के प्रति जागरूकता बढ़ाने

देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञों ने जेनेटिक स्क्रीनिंग और आधुनिक थेरेपी पर साझा किए विचार

पूर्वी दिल्ली/अरुण शर्मा


दुर्लभ बीमारियों (रेयर डिजीज) के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों पर चर्चा के उद्देश्य से दिल्ली के Sardar Vallabhbhai Patel Mother and Child Hospital (एसडीएन अस्पताल) में “केयर फॉर रेयर” विषय पर एक विशेष सेंसिटाइजेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञों ने भाग लेते हुए जेनेटिक स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार पद्धतियों और रेयर डिजीज मैनेजमेंट पर विस्तार से अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर Prof. B. L. Chaudhary, मेडिकल डायरेक्टर, Lok Nayak Hospital मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि Dr. Narottam Das विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।
वर्कशॉप का आयोजन Prof. Seema Kapoor, पूर्व निदेशक Chacha Nehru Bal Chikitsalaya द्वारा किया गया, जिनकी पहल का उद्देश्य चिकित्सा समुदाय को रेयर डिजीज की पहचान, समय पर जांच और उन्नत उपचार विकल्पों के प्रति संवेदनशील बनाना था।


कार्यक्रम में Maulana Azad Medical College, All India Institute of Medical Sciences Delhi, Lok Nayak Jai Prakash Narayan Hospital, Agilus Diagnostics, Jamia Millia Islamia तथा G. B. Pant Hospital के विशेषज्ञों ने भी अपने शोध और अनुभव साझा किए।
विशेषज्ञों ने कहा कि रेयर डिजीज की समय पर पहचान के लिए जेनेटिक स्क्रीनिंग बेहद महत्वपूर्ण है। आधुनिक तकनीक और उन्नत थेरेपी के माध्यम से इन बीमारियों के उपचार की संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा विशेषज्ञों ने इस बात पर भी जोर दिया कि स्वास्थ्यकर्मियों के प्रशिक्षण और जागरूकता से ही दुर्लभ बीमारियों की पहचान और इलाज को बेहतर बनाया जा सकता है।
इस वर्कशॉप ने चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत डॉक्टरों, शोधकर्ताओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के बीच ज्ञान-विनिमय और सहयोग को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *