March 2, 2026
दिल्ली-एनसीआर

दीपावली पर स्वदेशी का संदेश: भाजपा उपाध्यक्ष दीपक सागर और शैंकी खुराना ने सीमापुरी स्लम क्षेत्र में 11,000 दीये बांटकर रौशन की उम्मीदें

  • October 18, 2025
  • 0

रिधि दर्पण संवादाता ! दीपों का पर्व दीपावली जब अपने पूर्ण उत्साह और उल्लास पर है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी दिल्ली, दिलशाद गार्डन मंडल के उपाध्यक्ष दीपक

रिधि दर्पण संवादाता !

दीपों का पर्व दीपावली जब अपने पूर्ण उत्साह और उल्लास पर है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी दिल्ली, दिलशाद गार्डन मंडल के उपाध्यक्ष दीपक सागर और समाजसेवी शैंकी खुराना ने एक अनूठी पहल कर मिसाल पेश की।
दोनों नेताओं ने सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र के स्लम इलाकों में जाकर जरूरतमंद परिवारों के बीच 11,000 मिट्टी के दीये वितरित किए और साथ ही खेल, मिठाई और दीपावली के उपहार भी बांटे।

उन्होंने आगे कहा कि “यह दीपावली हम सबके लिए प्रदूषण मुक्त और सौहार्दपूर्ण होनी चाहिए। हमें पटाखों की जगह दीयों से घर जगमगाना चाहिए और स्थानीय उत्पादों का उपयोग कर स्वदेशी अर्थव्यवस्था को मजबूती देनी चाहिए।”


इस अवसर पर दीपक सागर ने दिल्ली की लोकप्रिय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी को दीपावली के पावन पर्व पर दिल्लीवासियों को पानी के बिल में राहत देने के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा —

“मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी ने जब से दिल्ली की बागडोर संभाली है, तब से ‘स्वस्थ दिल्ली, स्वच्छ दिल्ली’ अभियान को प्राथमिकता दी है। उनकी योजनाओं से आम नागरिक को न केवल स्वास्थ्य लाभ मिला है, बल्कि दिल्ली प्रदूषण मुक्त राजधानी की दिशा में आगे बढ़ रही है।”

दीपक सागर और शैंकी खुराना ने कहा कि दीपावली सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व है, जो सत्य, प्रकाश और धर्म की विजय का प्रतीक है।

“हमारे लिए स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक कदम नहीं, बल्कि सांस्कृतिक कर्तव्य है। जिस मिट्टी ने हमें जन्म दिया, उसी मिट्टी के दीयों से दीपावली मनाना ही सच्ची देशभक्ति है।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्थानीय कारीगरों से दीये खरीदें, ग्रीन पटाखे का सीमित उपयोग करें, और अपने आसपास सफाई रखकर समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं।


“दीपावली का यह पर्व हमें एकता, करुणा और आत्मनिर्भरता का संदेश देता है। प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को अपनाकर हम न केवल अपने देश की अर्थव्यवस्था को बल दे सकते हैं, बल्कि प्रदूषण मुक्त भारत का सपना भी साकार कर सकते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *