March 6, 2026
क्राइम ख़बरें दिल्ली दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ व तिमारपुर थाने की टीमों ने डकैतों के गिरोह का पर्दाफाश किया

  • March 3, 2026
  • 0

@ नई दिल्ली :- दिल्ली पुलिस की DCP नार्थ दिल्ली  के स्पेशल स्टाफ और तिमारपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैतों के एक सक्रिय

@ नई दिल्ली :-

दिल्ली पुलिस की DCP नार्थ दिल्ली  के स्पेशल स्टाफ और तिमारपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैतों के एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह उत्तर दिल्ली क्षेत्र में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देता था। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया है।

छेड़खानी का झूठा आरोप लगाकर जम्मू मूल के मोबाइल फोन व्यापारी को लूटने वाले गिरोह की 3 महिलाओं को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार किया।

लूट का समान लेकर फरार हुए 2 अपराधियों को पुलिस टीम ने चंडीगढ़ व जम्मू के उधमपुर इलाके के घने जंगलों में 5 दिन तक कठिन परिस्थितियों का सामना कर धर दबोचा । लूटे गए ₹15 लाख नक़द, तकरीबन ₹30 लाख मूल्य के 21 नए आईं-फ़ोन व व्यापारी का निजी फोन भी बरामद किया ।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई को उत्तर दिल्ली में अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय थाने को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *