January 15, 2026
दिल्ली दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव: तीनों पार्टियों ने झोंकी ताकत, प्रत्याशियों की सूची हुई घोषित

  • November 10, 2025
  • 0

नई दिल्ली हरि सिंह रावत रिधि दर्पण। दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में होने वाले आगामी उपचुनाव को लेकर राजधानी का राजनीतिक पारा चढ़ गया है।आम

नई दिल्ली हरि सिंह रावत रिधि दर्पण।

दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में होने वाले आगामी उपचुनाव को लेकर राजधानी का राजनीतिक पारा चढ़ गया है।
आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस — तीनों ही दलों ने अपने सभी 12 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जिससे अब राजधानी के सियासी गलियारों में चुनावी हलचल तेज हो गई है।

30 नवंबर को होने वाले इन उपचुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तीनों प्रमुख दलों ने अपने-अपने मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।
दिल्ली की स्थानीय राजनीति में इन उपचुनावों को 2027 के निगम चुनावों की झलक माना जा रहा है।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि ये उपचुनाव न केवल स्थानीय स्तर पर विकास और जनसमस्याओं का परीक्षण होंगे, बल्कि तीनों दलों के लिए जनमत का भी बड़ा संकेत साबित होंगे।

भाजपा (BJP) के उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने महिला नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए 12 में से 8 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया है।
प्रत्याशियों की सूची:

  1. जयपाल सिंह दराल – मुंडका
  2. अनीता जैन – शालीमार बाग़ बी
  3. वीना असीजा– अशोक विहार
  4. सुमन कुमार गुप्ता – चांदनी चौक
  5. सुनील शर्मा – चांदी महल
  6. मनीषा राजपाल सहरावत– द्वारका बी
  7. रेखा रानी – दिचाऊ कला
  8. चंद्रकांता शिवानी – नारायण
  9. रोहिणी राज – दक्षिणपुरी
  10. शुभजीत गौतम – संगम विहार विस्तार ए
  11. अनुज मंडल – ग्रेटर कैलाश
  12. सरला चौधरी – विनोद नगर आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार

AAP ने स्थानीय कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताते हुए जनता से जुड़े चेहरों को टिकट दिया है।
प्रत्याशियों की सूची:

  1. अनिल लाकरा – मुंडका
  2. बबीता अहलावत – शालीमार बाग़ बी
  3. सीमा. विकास गोयल – अशोक विहार
  4. हर्ष शर्मा – चांदनी चौक
  5. मुदस्सिर उस्मान कुरैशी – चांदी महल
  6. राजबाला सहरावत– द्वारका बी
  7. नीतू केशव चौहन दिचाऊ कला
  8. राजन अरोड़ा – नारायणा
  9. अनुज शर्मा – दक्षिणपुरी
  10. रामस्वरूप कनोजिया – संगम विहार विस्तार ए
  11. ईशान गुप्ता ग्रेटर कैलाश
  12. गीता रावत – विनोद नगर कांग्रेस (INC) के उम्मीदवार

कांग्रेस ने अपने पारंपरिक वोट बैंक को साधने के लिए युवाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं का मिश्रण पेश किया है।
प्रत्याशियों की सूची:

  1. मुकेश – मुंडका
  2. सरिता कुमारी – शालीमार बाग़ बी
  3. विशाखा रानी – अशोक विहार
  4. अजय कुमार जैन – चांदनी चौक
  5. कुंवर शहजाद अहमद – चांदी महल
  6. सुमिता मलिक – द्वारका बी
  7. रश्मि शर्मा – दिचाऊ कला
  8. मनोज तंवर – नारायण
  9. सुरेश चौधरी – दक्षिणपुरी
  10. विक्रम – संगम विहार ए
  11. शिखा कपूर – ग्रेटर कैलाश
  12. विनय शंकर दुबे – विनोद नगर सियासी मुकाबला हुआ दिलचस्प

तीनों दलों ने इस बार महिलाओं, युवाओं और स्थानीय चेहरों पर दांव लगाया है।
BJP जहां संगठन की मजबूती पर भरोसा जता रही है, वहीं AAP अपने “काम की राजनीति” को मुद्दा बना रही है।
कांग्रेस ने इसे “जनता के भरोसे की वापसी” का चुनाव बताया है।

राजधानी की गलियों से लेकर सोशल मीडिया तक, अब उपचुनाव की चर्चा जोरों पर है।
3 दिसंबर को नतीजे आएंगे, तब तय होगा कि दिल्ली की जनता किसके पक्ष में जनादेश देती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *