March 7, 2026
दिल्ली दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली को मिला नया एलजी: तरणजीत सिंह संधू को बड़ी जिम्मेदारी

  • March 6, 2026
  • 0

रिधि दर्पण/ हरि सिंह रावत केंद्र सरकार ने कई राज्यों में राज्यपाल और उपराज्यपाल पदों पर अहम बदलाव किए हैं। दिल्ली के नए लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में

रिधि दर्पण/ हरि सिंह रावत

केंद्र सरकार ने कई राज्यों में राज्यपाल और उपराज्यपाल पदों पर अहम बदलाव किए हैं। दिल्ली के नए लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में तरणजीत सिंह संधू को नियुक्त किया गया है। वहीं अब तक दिल्ली के एलजी रहे विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है।

साथ ही अन्य राज्यों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं—

  • महाराष्ट्र के राज्यपाल: जिष्णु देव वर्मा
  • बिहार के राज्यपाल: रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैय्यद अता हसनैन
  • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल: कविंदर गुप्ता

तरणजीत सिंह संधू एक अनुभवी राजनयिक रहे हैं। वे 2020 से 2024 तक अमेरिका में भारत के राजदूत रहे और अपने 35 साल के करियर में भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2013–2017 के दौरान वॉशिंगटन डीसी में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन रहते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2014 की ऐतिहासिक अमेरिका यात्रा की तैयारी में भी अहम योगदान दिया था।

DelhiLG #TaranjitSinghSandhu #DelhiNews #GovernorAppointment #IndianPolitics

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *