February 9, 2026
दिल्ली दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली के छात्रों के लिए IP यूनिवर्सिटी का बड़ा विस्तार: 24 नए कोर्स शुरू, 2026-27 के लिए एडमिशन ब्रोशर जारी

  • January 29, 2026
  • 0

नई दिल्ली रिधि दर्पण अरुण शर्मादिल्ली के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के नए द्वार खोलते हुए गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के

नई दिल्ली रिधि दर्पण अरुण शर्मा
दिल्ली के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के नए द्वार खोलते हुए गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए UG, PG और PhD कार्यक्रमों के तीन प्रवेश ब्रोशर जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने 24 नए शैक्षणिक पाठ्यक्रमों की घोषणा की है, जिससे राजधानी में पढ़ाई के अवसर और व्यापक होंगे।
इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद और कुलपति प्रो. (डॉ.) महेश वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रवेश ब्रोशर का लोकार्पण किया। विश्वविद्यालय की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी से शुरू होगी।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद ने कहा कि प्रवेश ब्रोशर का विमोचन केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता और भविष्य की शिक्षा नीति पर विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब दिल्ली के छात्रों को बेहतर शिक्षा के लिए शहर छोड़ना पड़ता था, लेकिन आज IP यूनिवर्सिटी सार्वजनिक शिक्षा का मजबूत मॉडल बन चुकी है।


मंत्री ने बताया कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत 130 से अधिक संबद्ध संस्थान, 43,000 से ज्यादा सीटें और 230 से अधिक अकादमिक प्रोग्राम संचालित हो रहे हैं, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, डेटा साइंस, लॉ, मेडिकल, डिजाइन जैसे आधुनिक और रोजगारोन्मुखी विषय शामिल हैं।


24 नए कोर्स से बढ़े करियर के विकल्प
इस वर्ष विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किए जा रहे प्रमुख नए पाठ्यक्रमों में
BMS,
M.Tech (Robotics & Artificial Intelligence),
B.Tech (CSE – AI & Data Science),
B.Tech (Computer Science & Business Systems),
B.Sc. Clinical Psychology,
Bachelor of Physiotherapy,
B.Tech Industrial Chemistry,
M.A. Mass Communication (Weekend Programme)
और विशेष व समावेशी शिक्षा (Inclusive Education) से जुड़े कई कार्यक्रम शामिल हैं।
विशेष रूप से B.A. B.Ed. (Special & Inclusive Education – ISITEP) के अंतर्गत ऑटिज़्म, श्रवण बाधिता, बौद्धिक अक्षमता, लर्निंग डिसेबिलिटी, मल्टीपल डिसेबिलिटी और दृष्टि बाधिता जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्रदान की जाएगी।
नए संस्थान और नया कैंपस
विश्वविद्यालय से इस वर्ष 9 नए संस्थानों को संबद्धता दी गई है। वहीं नरेला कैंपस से पहले से संचालित तीन कार्यक्रमों के अलावा कई नए कोर्स पाइपलाइन में हैं, जिससे आने वाले वर्षों में IP यूनिवर्सिटी का शैक्षणिक दायरा और बढ़ेगा।
एडमिशन प्रक्रिया और परीक्षा माध्यम
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि ₹2500 का एकमुश्त आवेदन शुल्क (जिसमें रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग शामिल है) देना होगा।
प्रवेश CET के अलावा JEE Main, NEET, CAT, CMAT, CLAT, NIMCET और अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के आधार पर भी होगा। इसके साथ ही B.Tech सहित कई कोर्सों में खाली सीटें CUET स्कोर से भी भरी जाएंगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक प्रवेश ब्रोशर का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए उम्मीदवार ipu.ac.in पर विज़िट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *