February 28, 2026
क्राइम ख़बरें दिल्ली दिल्ली-एनसीआर

दिलशाद गार्डन में करोड़ों की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, परिवार पर पहले से एनडीपीएस के मामले दर्ज

  • February 28, 2026
  • 0

रिधि दर्पण/ अरुण शर्मा शाहदरा जिला के दिलशाद गार्डन इलाके में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित ड्रग तस्कर को भारी मात्रा में हेरोइन के

रिधि दर्पण/ अरुण शर्मा

शाहदरा जिला के दिलशाद गार्डन इलाके में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित ड्रग तस्कर को भारी मात्रा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान इमरान उर्फ शेर खान (23) के रूप में हुई है, जो कलंदर कॉलोनी, दिलशाद गार्डन का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार उसके पास से 1.022 किलोग्राम कमर्शियल क्वॉन्टिटी हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 करोड़ रुपये आंकी गई है।

एआई जेनरेटेड

एंटी नारकोटिक्स टीम की निगरानी के दौरान गिरफ्तारी

डीसीपी (क्राइम) संजय कुमार यादव ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की टीम 20 फरवरी को शाहदरा जिले में सक्रिय ड्रग सप्लायर्स पर नजर रखे हुए थी। हेड कॉन्स्टेबल सिकंदर के नेतृत्व में हेड कॉन्स्टेबल देवेंद्र और नीतू की टीम ने दोपहर करीब 3:50 बजे एच-पॉकेट स्थित सेंट्रल पार्क के पास आरोपी को दबोच लिया।

पूछताछ में पुलिस को हेरोइन के सोर्स और इसे लेने वाले नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। अधिकारियों का कहना है कि इससे सप्लाई चेन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता चला है और आगे की कार्रवाई जारी है।

परिवार पर पहले से दर्ज हैं एनडीपीएस के मामले

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का परिवार पहले से ही एनडीपीएस मामलों में संलिप्त रहा है। उसकी मां पर एनडीपीएस एक्ट के तहत पांच मामले दर्ज हैं और उसे दिल्ली से तड़ीपार किया जा चुका है। वहीं, उसके पिता के खिलाफ वर्ष 2023 में जीटीबी एनक्लेव थाने में एनडीपीएस का मामला दर्ज हुआ था। उसका बड़ा भाई भी इस वर्ष गीता कॉलोनी थाने में दर्ज एक एनडीपीएस केस में फिलहाल जेल में बंद है।

पुलिस को आशंका है कि आरोपी एक संगठित, परिवार आधारित ड्रग नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। उसके पास से हेरोइन के अलावा एक स्कूटर, पांच किलो की सोने की चेन और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने और अन्य आरोपियों की पहचान के लिए गहन जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *