March 2, 2026
क्राइम ख़बरें दिल्ली दिल्ली-एनसीआर

दिन-दिहाड़े घर में चोरी: आरोपी राहुल गिरफ्तार, मोबाइल फोन से खुलासा

  • December 30, 2025
  • 0

नई दिल्ली, : हरि सिंह रावत रिधि दर्पण ! हर्ष विहार थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से

नई दिल्ली, : हरि सिंह रावत रिधि दर्पण !

हर्ष विहार थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से सोने-चांदी के गहने और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है, जिससे मामले की जांच आगे बढ़ रही है।
उत्तरी-पूर्वी जिला डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि हर्ष विहार थाना में दीपक नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह अपने घर से बाहर था, तब उसकी घर में चोरी हो गई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की देखरेख में हेड कांस्टेबल अंकित तोमर और कांस्टेबल रवि तथा पंकज की टीम ने जांच की और सुराग जुटाए।


जांच के दौरान, आरोपी राहुल पर संदेह के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान, राहुल ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, चांदी की पायल के तीन जोड़े और आरोपी द्वारा इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी चोरी के दौरान अपना मोबाइल फोन घर में छोड़ गया था, जो पुलिस के लिए एक अहम सुराग साबित हुआ और इसी कारण आरोपी को पकड़ने में मदद मिली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *