नई दिल्ली रिधि दर्पण/अरुण शर्मा
देश में बढ़ती गर्मी, बदलती जीवनशैली और असंतुलित खानपान के चलते डिहाइड्रेशन अब केवल मौसमी समस्या नहीं, बल्कि एक गंभीर जनस्वास्थ्य चुनौती के रूप में उभर रहा है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों, श्रमिकों और युवाओं में डिहाइड्रेशन से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के मामलों में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। इसी पृष्ठभूमि में केनव्यू (Kenvue) ने भारत में अपने हाइड्रेशन पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए ORSL और eRZL के माध्यम से ‘कम्प्लीट हाइड्रेशन’ समाधान पेश किया है।
कंपनी द्वारा अपनाई गई यह दोहरी ब्रांड रणनीति डायरिया से होने वाली गंभीर डिहाइड्रेशन और रोजमर्रा की हल्की-मध्यम हाइड्रेशन समस्याओं—दोनों को अलग-अलग वैज्ञानिक तरीकों से संबोधित करती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि सही समय पर सही हाइड्रेशन समाधान अपनाने से कई जटिल बीमारियों से बचाव संभव है।
डायरिया से होने वाली डिहाइड्रेशन में ORSL की अहम भूमिका
ORSL (औरसल) को अब केनव्यू के ORS पोर्टफोलियो के आधिकारिक ब्रांड के रूप में स्थापित किया गया है। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानकों पर आधारित फॉर्मूले के अनुसार तैयार किया गया है, जो डायरिया से होने वाली डिहाइड्रेशन में शरीर के आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बहाल करने में मदद करता है।
ORSL रेडी-टू-ड्रिंक और पाउडर—दोनों स्वरूपों में उपलब्ध है और इसकी संरचना 100 प्रतिशत WHO ऑस्मोलैरिटी मानकों के अनुरूप है। विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर ORS का सही उपयोग बच्चों और बुजुर्गों में होने वाली जटिलताओं और मृत्यु दर को कम करने में निर्णायक भूमिका निभाता है।
रोजमर्रा की सेहत के लिए eRZL
जनवरी 2026 से eRZL (एर्ज़िल) को केनव्यू के इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स पोर्टफोलियो के नए ब्रांड नाम के रूप में पेश किया गया है। यह सामान्य थकान, कमजोरी, गर्मी से होने वाली परेशानी, शारीरिक श्रम और हल्की से मध्यम डिहाइड्रेशन जैसी आम लेकिन अनदेखी स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए तैयार किया गया है।
नई संरचना के साथ लॉन्च किए गए eRZL में 1.4 गुना अधिक इलेक्ट्रोलाइट्स और 8 गुना कम शुगर शामिल है, जो इसे स्वास्थ्य के लिहाज से अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाता है। यह साधारण पानी की तुलना में तेजी से शरीर को हाइड्रेट करता है और इसमें सोडियम, पोटैशियम, क्लोराइड के साथ विटामिन-सी और असली फलों का रस शामिल है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की राय
केनव्यू इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष आनंदानी ने कहा कि हाइड्रेशन केवल प्यास बुझाने तक सीमित नहीं, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है। ORSL और eRZL के माध्यम से कंपनी का उद्देश्य वैज्ञानिक, सुरक्षित और भरोसेमंद समाधान उपलब्ध कराना है।
सेल्फ केयर बिजनेस यूनिट के प्रमुख प्रशांत शिंदे ने बताया कि उपभोक्ताओं में अब कम शुगर और प्रमाणित स्वास्थ्य उत्पादों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। eRZL इसी बदलती सोच को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
वहीं, केनव्यू इंडिया के मेडिकल एवं सेफ्टी साइंसेज प्रमुख डॉ. निखिल बंगाले ने कहा कि डायरिया के अलावा रोजमर्रा की डिहाइड्रेशन को अक्सर गंभीरता से नहीं लिया जाता, जबकि यह कमजोरी, चक्कर, कार्यक्षमता में कमी और लंबी अवधि में स्वास्थ्य जोखिम बढ़ा सकती है। सही इलेक्ट्रोलाइट संतुलन वाले पेय का चयन स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
स्वाद के साथ स्वास्थ्य का संतुलन
eRZL को नींबू, सेब और संतरा जैसे तीन लोकप्रिय फ्लेवर में उपलब्ध कराया गया है। साथ ही eRZL क्लासिक्स, एडवांस केयर, इम्युनिटी+, एक्टिव+ और रिहाइड्रेट+ जैसे वैरिएंट्स भी पेश किए गए हैं, जो अलग-अलग स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।
कंपनी के अनुसार, देश के अधिकांश हिस्सों में नया और उन्नत eRZL उपलब्ध करा दिया गया है, जबकि कुछ सीमित बाजारों में पुराने फॉर्मूले वाला उत्पाद अस्थायी रूप से उपलब्ध रहेगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि सही हाइड्रेशन समाधान को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर देश में डिहाइड्रेशन से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।