January 15, 2026
खेल दिल्ली दिल्ली-एनसीआर

जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप-2025 में आराध्या पोरवाल ने जीता खिताब, दिल्ली पुलिस परिवार का नाम किया रोशन

  • November 8, 2025
  • 0

हरि सिंह रावत रिधि दर्पण। दिल्ली पुलिस परिवार की प्रतिभाशाली खिलाड़ी कुमारी आराध्या पोरवाल ने जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप-2025 (गर्ल्स अंडर-17) में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने

हरि सिंह रावत रिधि दर्पण।

दिल्ली पुलिस परिवार की प्रतिभाशाली खिलाड़ी कुमारी आराध्या पोरवाल ने जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप-2025 (गर्ल्स अंडर-17) में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। यह प्रतियोगिता युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चेन्नई में आयोजित की गई थी।
दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोल्चा, ने आराध्या को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आराध्या पोरवाल, जो एक दिल्ली पुलिस अधिकारी की पुत्री हैं, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार पदक जीत चुकी हैं। वह अनुशासन, दृढ़ निश्चय और उत्कृष्ट खेल कौशल के बल पर भारतीय स्क्वैश जगत में तेजी से उभरती हुई स्टार मानी जाती हैं।
जुलाई 2025 से वह लगातार अंडर-17 गर्ल्स श्रेणी की ऑल-इंडिया रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज हैं, जिसे स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SRFI) द्वारा जारी किया गया।

अक्टूबर 2025 में SRFI द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप-2025 (GU-17) में भी आराध्या ने विजेता का ताज पहना। वह भारत का प्रतिनिधित्व एशियन जूनियर चैंपियनशिप (चीन-2023), हांगकांग (जहां उन्होंने कांस्य पदक जीता) और दक्षिण कोरिया (2025) में कर चुकी हैं।
जुलाई 2025 में मिस्र में आयोजित वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में भी उन्होंने भारत की ओर से भाग लिया और दुनिया भर के 125 खिलाड़ियों में टॉप-32 में जगह बनाई।

आराध्या ने मात्र 7 वर्ष की आयु में स्क्वैश खेलना शुरू किया था। तब से वह अपने खेल को निखारने में लगातार जुटी हैं और हर प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

आराध्या की यह उपलब्धि न केवल दिल्ली पुलिस परिवार बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *