January 15, 2026
डिफेंस दिल्ली दिल्ली-एनसीआर

गांधीनगर में भारतीय तटरक्षक ने आयोजित की 23वीं राष्ट्रीय समुद्री खोज एवं बचाव बोर्ड बैठक

  • November 10, 2025
  • 0

गांधीनगर, गुजरात, हरि सिंह रावत रिधि दर्पण। गुजरात, भारतीय तटरक्षक (ICG) ने 23वीं राष्ट्रीय समुद्री खोज एवं बचाव (NMSAR) बोर्ड बैठक का आयोजन गांधीनगर में किया। भारतीय खोज

गांधीनगर, गुजरात, हरि सिंह रावत रिधि दर्पण।

गुजरात, भारतीय तटरक्षक (ICG) ने 23वीं राष्ट्रीय समुद्री खोज एवं बचाव (NMSAR) बोर्ड बैठक का आयोजन गांधीनगर में किया। भारतीय खोज एवं बचाव क्षेत्र (ISRR) में समुद्री एवं वायुसैनिक खोज-बचाव कार्यों के समन्वय हेतु नोडल एजेंसी होने के नाते, तटरक्षक समुद्र में मानव जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बैठक की अध्यक्षता भारतीय तटरक्षक महानिदेशक तथा NMSAR बोर्ड के चेयरपर्सन डायरेक्टर जनरल एस. परमेश (AVSM, PTM, TM) ने की। अपने संबोधन में उन्होंने समुद्र में जीवन की रक्षा के प्रति सामूहिक संकल्प को दोहराया तथा प्रभावी खोज एवं बचाव (SAR) अभियानों को भारत की समुद्री सुरक्षा संरचना का आधार बताया।

2023–24 के राष्ट्रीय SAR पुरस्कार प्रदान
बैठक के दौरान वर्ष 2023–24 के राष्ट्रीय खोज एवं बचाव पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

  • Merchant Vessel श्रेणी में पनामा-पताका पोत MV He Yuan Shun 89 को सम्मानित किया गया।
  • Fishing Boat श्रेणी में भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव केदारनाथ भोले को पुरस्कार मिला।
  • Government-owned SAR Unit श्रेणी में ICG Ship Rajveer को सम्मान दिया गया।
  • Ashore Unit श्रेणी में VTS, मुंबई पोर्ट अथॉरिटी तथा JNPA को संयुक्त रूप से felicitated किया गया।

बैठक का फोकस: समन्वय और तकनीक
बैठक में विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, सहयोग और प्रौद्योगिकी के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया गया, ताकि देश के खोज एवं बचाव ढांचे को और मजबूत बनाया जा सके। आधुनिक संचार प्रणालियों और तकनीकी नवाचारों के उपयोग से संचालन क्षमता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

ICG के SAR अभियानों की उपलब्धियाँ
अपने गठन से अब तक भारतीय तटरक्षक ने 4,203 खोज एवं बचाव अभियानों को अंजाम देकर 11,805 लोगों की जान बचाई है तथा 495 मेडिकल इवैक्यूएशन किए हैं—अर्थात औसतन हर दूसरे दिन एक जीवन बचाया गया है। पिछले वर्ष ही ICG ने 119 मिशन चलाकर 108 लोगों को बचाया और 14 मेडिकल इवैक्यूएशन सम्पन्न किए।

विभिन्न एजेंसियों की भागीदारी
बैठक में भारतीय नौसेना, भारतीय वायुसेना, ISRO, INCOIS, एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ शिपिंग सहित कई समुद्री एवं विमानन से जुड़े महत्वपूर्ण विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इंटरैक्टिव सत्रों और प्रस्तुतियों के माध्यम से विचारों एवं सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान–प्रदान हुआ, जिससे सुरक्षित तथा सशक्त समुद्री संचालन के प्रति साझा प्रतिबद्धता और मजबूत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *