February 9, 2026
दिल्ली दिल्ली-एनसीआर

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, हर एंट्री प्वाइंट पर सख्त चेकिंग

  • January 24, 2026
  • 0

@रिधि दर्पण डिजिटल डेस्क! AI तकनीक से होगी संदिग्धों की पहचान गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। दिल्ली पुलिस

@रिधि दर्पण डिजिटल डेस्क!

AI तकनीक से होगी संदिग्धों की पहचान

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। दिल्ली पुलिस सहित सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। दिल्ली में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों और प्रमुख सड़कों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की गहन जांच की जा रही है। शहर में आने-जाने वाली हर गाड़ी पर कड़ी नजर रखी जा रही है और संदिग्ध वाहन या व्यक्ति पाए जाने पर तुरंत तलाशी ली जा रही है।

इसी क्रम में गीता कॉलोनी से सामने आए एक वीडियो में पुलिसकर्मी सड़कों पर वाहनों की जांच करते हुए नजर आ रहे हैं।

सुरक्षा को और मजबूत करते हुए राजधानी में इजराइली सॉफ्टवेयर से लैस एफआरएस और पीटीजेड कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है। लुटियंस जोन की ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स की तैनाती की गई है, वहीं हाईराइज बिल्डिंग्स पर लगे पीटीजेड कैमरों से दूर तक निगरानी की जा रही है।

इसके अलावा दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशन, मेट्रो परिसर, बस अड्डे, भीड़भाड़ वाले बाजार और आईजीआई एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर भी लगाए गए हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *