February 17, 2026
दिल्ली दिल्ली-एनसीआर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू, 43 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल

  • February 17, 2026
  • 0

रिधि दर्पण/ अरुण शर्मा देशभर में आज से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। बोर्ड के अनुसार इस वर्ष 43 लाख से ज्यादा छात्रों

रिधि दर्पण/ अरुण शर्मा

देशभर में आज से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। बोर्ड के अनुसार इस वर्ष 43 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, जिनमें लगभग 24 लाख छात्र और 19 लाख छात्राएं शामिल हैं।

10वीं कक्षा में करीब 25 लाख और 12वीं में लगभग 18.5 लाख विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षाएं देशभर के हजारों केंद्रों पर आयोजित की जा रही हैं। 10वीं के लिए 8,074 और 12वीं के लिए 7,574 केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं की परीक्षा 10 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 10 अप्रैल तक चलेगी।

इस बार 10वीं की शुरुआत गणित के पेपर से हुई है, जबकि 12वीं के पहले दिन बायोटेक्नोलॉजी, बिजनेस स्टडीज और एंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षा आयोजित की गई।

बोर्ड ने सख्त नियम लागू किए हैं। परीक्षा केंद्रों के गेट सुबह 10 बजे बंद कर दिए जाएंगे। नियमित छात्रों के लिए स्कूल यूनिफॉर्म अनिवार्य है।

12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन इस साल ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम से किया जाएगा। वहीं 10वीं के छात्रों को परीक्षा देने के दो अवसर मिलेंगे, जिससे उन पर दबाव कम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *