March 16, 2026
उत्तराखंड

एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को दिया गया ,सघन चेकिंग अभियान के निर्देश

  • March 15, 2026
  • 0

@ देहरादून उत्तराखंड :- SSP देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने तथा

@ देहरादून उत्तराखंड :-

SSP देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने तथा सम्पूर्ण जनपद में संदिग्धों की तलाश हेतु सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है, उक्त निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक- 14/03/2026 की रात्रि जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गाे व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर भी आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

आकस्मिक चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस द्वारा जनपद में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों/ वाहनो की चेकिंग के साथ- साथ आंतरिक मार्गो पर भी संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनो की सघन चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है, साथ ही संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *