March 2, 2026
दिल्ली दिल्ली-एनसीआर

अफवाहों को बताया बेबुनियाद, निगम पार्षद वीर सिंह पवार ने दी सफाई

  • November 8, 2025
  • 0

पूर्वी दिल्ली, अरुण शर्मा रिधि दर्पण !दिलशाद गार्डन वार्ड-219 के निगम पार्षद एवं दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के सदस्य वीर सिंह पवार ने विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा फैलाई

पूर्वी दिल्ली, अरुण शर्मा रिधि दर्पण !
दिलशाद गार्डन वार्ड-219 के निगम पार्षद एवं दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के सदस्य वीर सिंह पवार ने विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों को पूर्णत: गलत और भ्रामक करार दिया है।

पवार ने कहा कि कुछ राजनैतिक वर्ग अपने स्वार्थ के लिए लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि डीडीए किसी भी अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई केवल कोर्ट के आदेश या निर्धारित नियमों के तहत ही करता है। उन्होंने कहा कि डीडीए अथवा निगम की कोई भी कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के अनुरूप ही होती है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें और किसी भी संदेह की स्थिति में संबंधित विभाग से आधिकारिक जानकारी प्राप्त करें।

“जनता को गुमराह करने की राजनीति बंद होनी चाहिए, विकास और व्यवस्था ही हमारी प्राथमिकता है।” — वीर सिंह पवार, निगम पार्षद व डीडीए के सदस्य है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *