March 2, 2026
क्राइम ख़बरें दिल्ली दिल्ली-एनसीआर

अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का मुख्य सरगना मंगालुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार

  • October 24, 2025
  • 0

क्राइम ब्रांच/एनडीआर टीम ने हाइब्रिड गांजा के साथ चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपी के नेतृत्व में चल रहा था बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों का नेटवर्क रिधि

नई दिल्ली: क्राइम ब्रांच/एनडीआर, आर.के. पुरम की टीम ने इंस्पेक्टर रामपाल के नेतृत्व में और एसीपी उमेश बर्थवाल की निगरानी में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी हैं – फ़हीम अहमद के.एम., दीपक शर्मा @ दीपु और समीर। उनके कब्जे से 4 किलोग्राम 133 ग्राम हाइब्रिड गांजा बरामद हुआ। इस मामले में FIR संख्या 175/25 दिनांक 09.07.2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20/29 के तहत दिल्ली क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान आरोपियों ने बताया कि इस अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का मुख्य सरगना ज़मजिथ @ सैमझू, केरल का निवासी और वर्तमान में थाईलैंड में रह रहा है। जमजिथ कालीकट, केरल का मूल निवासी है और वह अंतरराष्ट्रीय कार्गो के माध्यम से मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट के रास्ते भारत में हाइब्रिड गांजा की तस्करी करता रहा है।

मुख्य आरोपी जमजिथ @ सैमझू लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए धारा 84 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को 21 अक्टूबर, 2025 को मंगालुरु एयरपोर्ट पर दुबई से आने पर गिरफ्तार किया गया।

जांच में यह भी सामने आया है कि जमजिथ के निर्देशन में कई सहयोगी और नेटवर्क ऑपरेटिव्स काम कर रहे थे, जो विभिन्न राज्यों में मादक पदार्थों की आपूर्ति और वितरण का संचालन कर रहे थे। अब तक कुल चार लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं और अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *